सिन्दरी शहरपुरा ,भाजपा कार्यालय एवं डोमगढ़ स्थित राइजिंगक्लब में चुनावी बैठक का आयोजन किया गया …

सिन्दरी शहरपुरा ,भाजपा कार्यालय एवं डोमगढ़ स्थित राइजिंगक्लब में चुनावी बैठक का आयोजन किया गया …

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी भाजपा के समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार अग्रवाल को भरी मतों से जीत हासिल करानें के लिए सिन्दरी के तीनों वार्ड के संयोजक भाजपा नेत्री तारा देवी के नेतृत्व में शहरपुरा भाजपा कार्यालय में रविवार संध्या में एक बैठक आयोजित की गई, पुनः सोमवार को डोमगढ़ राइजिंग क्लब में दूसरी चुनावी बैठक का आयोजन किया गया ,बैठक में महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार अग्रवाल के चुनाव चिन्ह हरी मिर्च छाप पर मतदान कर भारी मतों से जीत हासिल करने पर प्रकाश डाला गया। भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को मेयर चुनाव में नहीं दोहराया जाएगा, भाजपा नेत्री तारा देवी ने नगर निगम चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला और जनता से विकास सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्थन देने की अपील की, इस अवसर पर कार्य कर्ताओं ने अपने अपने समर्थन देते हुए उपस्थित जनसमूह से भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार अग्रवाल को हरी मिर्च छाप पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का आवाहन किया । कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक,राघव तिवारी,रवि कुमार, राकेश तिवारी, सुमन सिंह,भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह , भाजपा नेता दिनेश सिंह, प्रकाश बाउरी, राहुल वाजपेई रासबिहारी पाठक,
अरविंद खत्री,गारगी सिंह आदि लोग उपस्थित थे उपस्थित लोगों ने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए सबों ने अपने अपने बिचार व्यक्त किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *