महापौर के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत…

महापौर के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत…

सिंदरी(SINDRI): धनबाद नगर निकाय के चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही सभी 29 प्रत्याशी मेयर पद को लेकर अपनी जीत के दावे ठोक रहे हैं। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में तेजी ला दी है। लोकतंत्र के उत्सव की शुरुआत में जगह-जगह पोस्टर, बैनर और पंपलेट दिखाई देने लगे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और विकास का भरोसा दे रहे हैं, याॅं यूं कहे की चाय की दुकान से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह चुनावी चर्चा हो रही है।

इसी क्रम में जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के सचिव वेद प्रकाश ओझा के सौजन्य से सिंदरी स्थित सेवन लेक (प्रियदर्शनी पार्क) में जिला धनबाद मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह के पक्ष में रविवार को वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में धन्यवाद जिला के मेयर प्रत्याशी इंदू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी, उनके साथ मंच पर अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, आशनी सिंह, जा.म.स सिंदरी शाखा सचिव वेद प्रकाश ओझा, वार्ड संख्या 54 के पार्षद प्रत्याशी दामिनी द्विवेदी, कांति सिंह,विदेशी सिंह, पप्पू सिंह, डी एन पाठक ,सुबोध सिंह ,कौशल सिंह, नंदा दुबे, कामेश्वर सिंह, रमेश दुबे, शैलेंद्र द्विवेदी, कृष्णा पाठक, आदित्य दुबे,मंच पर उपस्थित थें। प्रेस को संबोधित करते हुए इंदू सिंह ने शहर के सौंदर्य करण,सड़क ,पानी, सफाई ,स्ट्रीट लाइट और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं की प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कर इंदू सिंह के प्रति अपना समर्थन जताया।

मौके पर दिलीप मिश्रा, रोहित सिंह, स्वीटी गुप्ता , सविता सिंह, सुनीता शर्मा, चूंमकि देवी, सुषमा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *