झरिया(JHARIYA): नगर निकाय चुनाव को लेकर झरिया के भगा मोड़ क्षेत्र में महापौर प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अमित कुमार अग्रवाल के छोटे भाई अंकुर अग्रवाल ने भगा मोड़ से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और लोगों से सीधा संवाद कर समर्थन मांगा। अभियान के दौरान स्थानीय जनता ने उत्साह के साथ अंकुर अग्रवाल का स्वागत किया और अपार समर्थन देने का भरोसा जताया.
जनसंपर्क के दौरान अंकुर अग्रवाल भगा के शांति नगर, भाग बाजार, ईदगाह मोहल्ला सहित विभिन्न इलाकों में पहुंचे। उन्होंने मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही चाय की दुकानों और चौक-चौराहों पर भी रुककर उन्होंने आम नागरिकों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखीं, जिस पर अंकुर अग्रवाल ने गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया.
अंकुर अग्रवाल ने कहा कि इस बार जनता अपने बेटे अमित कुमार अग्रवाल को समर्थन देकर धनबाद को विकास की नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि शहर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि धनबाद में सबसे बड़ी समस्या पानी की है, जिसे सुचारू रूप से लोगों तक पहुंचाने के लिए ठोस योजना के साथ काम किया जाएगा.
अंकुर अग्रवाल ने आगे कहा कि जीत के बाद सड़क, स्ट्रीट लाइट और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। कई इलाकों में सड़कें खराब हैं, स्ट्रीट लाइट बंद हैं और नालियों की स्थिति जर्जर है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। इन सभी समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा.
उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर भी बड़ा वादा किया। अंकुर अग्रवाल ने कहा कि कई बस्तियों में अभी तक नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिसके कारण लोग गंदगी और बीमारियों के खतरे में जीने को मजबूर हैं। जीत के बाद सफाई कर्मियों के माध्यम से प्रतिदिन कचरा उठाने की व्यवस्था लागू की जाएगी और मोहल्लों को स्वच्छ रखा जाएगा.
जनसंपर्क अभियान के अंत में अंकुर अग्रवाल ने भगा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ है कि इस बार जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे विकास, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के लिए अमित कुमार अग्रवाल के पक्ष में मतदान करें.
अमित कुमार अग्रवाल को इस बार क्रमांक संख्या 1 एयर कंडीशनर छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे उसके बाद धनबाद की दिशा और दशा को तेज धनबाद को करेंगे पूरा.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

