कोटा में तीन मंज़िला इमारत ढही, रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी…

कोटा में तीन मंज़िला इमारत ढही, रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों में मची अफरा-तफरी…

राजस्थान (RAJESTHAN): राजस्थान के कोटा में एक तीन मंज़िला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के वक्त इमारत के ग्राउंड फ़्लोर पर संचालित रेस्टोरेंट में कई लोग मौजूद थे और खाना खा रहे थे। अचानक इमारत के ढहने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अब तक कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि देर रात तक कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *