पश्चिम बंगाल में रेलवे ढांचे को बड़ी मजबूतीनए रोड ओवर ब्रिज और आसनसोल–बोकारो ट्रेन सेवा का होगा शुभारंभ…

पश्चिम बंगाल में रेलवे ढांचे को बड़ी मजबूतीनए रोड ओवर ब्रिज और आसनसोल–बोकारो ट्रेन सेवा का होगा शुभारंभ…

कोलकाता(KOLKATA): पश्चिम बंगाल में रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री सुवेंदु अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
मंत्री सिउड़ी में नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे, कुमारपुर रोड ओवर ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और साथ ही आसनसोल–बोकारो के बीच नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। ये सभी परियोजनाएं क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने, सुरक्षा बढ़ाने और यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं।

सिउड़ी रेलवे स्टेशन के निकट लेवल क्रॉसिंग संख्या 22बी/टी के स्थान पर लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार रोड ओवर ब्रिज स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। इस पुल के बनने से लेवल क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे इंतजार से छुटकारा मिलेगा और आवागमन तेज व सुरक्षित होगा। साथ ही सिउड़ी स्टेशन के आसपास यातायात जाम में भी कमी आएगी, जिससे छात्रों, कामगारों और दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में बाराचक और हीरापुर यार्ड लाइन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 1 स्प्ल/ई के स्थान पर लगभग 54.83 करोड़ रुपये की लागत से एक और रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। जीटी रोड कॉरिडोर पर स्थित यह पुल आसनसोल शहर को पश्चिम बर्धमान जिले और झारखंड के बड़े हिस्सों से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इससे यातायात सुगम होगा, भीड़भाड़ कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान आसनसोल और बोकारो स्टील सिटी के बीच नई ट्रेन सेवा की शुरुआत भी की जाएगी। यह सेवा देश के दो प्रमुख इस्पात शहरों को जोड़ते हुए औद्योगिक कामगारों, दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। यह ट्रेन पश्चिम बर्धमान और पुरुलिया जिलों के साथ-साथ झारखंड के बोकारो जिले से होकर गुजरेगी, जिससे अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी।
इन परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों और सामाजिक संपर्क को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *