महापौर चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त..अभ्यर्थियों को दी खर्च की सीमा व नियमों की विस्तृत जानकारी…

महापौर चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त..अभ्यर्थियों को दी खर्च की सीमा व नियमों की विस्तृत जानकारी…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद समाहरणालय के कक्ष संख्या 4 में सभी महापौर पद के अभ्यर्थियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी (महापौर)-सह-अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने की। इस अवसर पर नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो एवं व्यय प्रेक्षक भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न अभ्यर्थी एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधि शामिल हुए। निर्वाची पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव संबंधी नियमों एवं आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन करने का स्पष्ट निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सभी अभ्यर्थियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही बैठक के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई विभिन्न जिज्ञासाओं और व्यावहारिक समस्याओं का भी विस्तार से समाधान किया गया।

निर्वाची पदाधिकारी (महापौर)-सह-अपर समाहर्ता, धनबाद की ओर से जानकारी दी गई कि महापौर पद के चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 25 लाख रुपये तक ही खर्च कर सकते है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन संबंधी नियमों के पालन से ही धनबाद नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और आदर्श तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।

इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक ने प्रचार-प्रसार से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम आठ वाहनों का उपयोग कर सकते है। इसमें प्रत्याशी का निजी वाहन भी शामिल होगा, जिससे वे क्षेत्र भ्रमण करते हैं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग सहित सभी प्रचार गतिविधियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप करने की हिदायत दी गई।

व्यय प्रेक्षक ने स्पष्ट किया कि चुनावी खर्च से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को नियमित रूप से व्यय लेखा पंजी का संधारण करना अनिवार्य होगा। साथ ही व्यय अभिलेखों की जांच के लिए 12 फरवरी, 16 फरवरी और 20 फरवरी को वाणिज्यकर भवन, रणधीर वर्मा चौक स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान एआरओ बाल किशोर महतो, आरओ सेल के संजय झा, रूपेश मिश्रा, राम विलास राम, सुशील सिन्हा, प्रशांत झा, विजय कुमार, मनीष कुमार, संतोष कुमार, अंशु देव, घनश्याम दुबे, कुलदीप, मो. सोहराब, उमेश प्रमाणिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *