उपायुक्त ने किया गुरुजी आश्रम का निरीक्षण..दिशोम गुरु से जुड़े एक-एक प्रसंग को बारीकी से सुना

उपायुक्त ने किया गुरुजी आश्रम का निरीक्षण..दिशोम गुरु से जुड़े एक-एक प्रसंग को बारीकी से सुना

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज माननीय विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ मछियारा पंचायत के पोखरिया स्थित गुरुजी आश्रम का निरीक्षण किया।

गुरुजी आश्रम को पर्यटक स्थल बनाने के लिए उपायुक्त ने दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए शेड, वहां रहने वालों के लिए आवास एवं आश्रम को दर्शनीय स्थान बनाने को लेकर कई बिन्दुओं पर प्रखंड एवं जिला के अधिकारीयों के साथ चर्चा कर कई निर्देश दिए।

उपायुक्त ने गुरुजी आश्रम के साथ मनियाडीह थाना के सामने बने शहीद श्यामलाल मुर्मू के समाधी स्थल का भी मुआयना किया।‌ इसका भी कायाकल्प करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आश्रम में रह रहे लोगों से मिलकर दिशोम गुरु से जुड़े एक-एक प्रसंग को बारीकी से सुना। साथ ही उनके द्वार उपयोग किये गए सामान को संरक्षित करने के साथ उस घर को भी लोगों के दर्शन के लिए यथावत रखने का आग्रह किया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मछियारा पंचायत को स्वावलम्बी पंचायत बनाने के लिए विगत एक माह से डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्यायों को सूचीबद्ध किया गया है। विभिन्न राजस्व ग्रामों में दस दिवसीय शिविर लगाकर लोगों की बुनियादी सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का आकलन कर लोगों से आवेदन प्राप्त किए हैं। साथ ही सभी छूटे लाभुकों का नया आधार, सुधार एवं अद्यतन, पेंशन की ऑन स्पोट स्वीकृति, जन्म, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र निर्गत आदि का निराकरण कर वहां के लोगों को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में पहल की गई है। अब पोखरिया को दर्शनीय स्थान के रूप में जल्द विकसित किया जाएगा।

मौके पर टुंडी के बीडीओ विशाल पांडेय, सीओ सुरेश बर्नवाल, जिला, प्रखंड, पंचायत स्तरीय कर्मियों के अलावे आस पास के ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *