मतदान पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण…

मतदान पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण…

धनबाद(DHANBAD): आगामी नगर निकाय निर्वाचन के आलोक में श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय केंद्र में जारी मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का अनुश्रवण प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी – सह – जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा द्वारा आज किया गया ।

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से सुनें और उसका मतदान के दिन अनुपालन करें। उन्होंने मतपत्र को मोड़ने तथा मतपेटिका को सील करने के तरीके को त्रुटि रहित करने को कहा।

इसके पूर्व उप निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पंचायत पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी द्वारा भी प्रशिक्षण केंद्र का अनुश्रवण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों को सही तरीके से भरने को कहा।

प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से संचालित करने में मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, संजय कुमार, राज कुमार वर्मा, कुमार वंदन, उमेश लाल, रामलखन कुमार, रमाशंकर तिवारी, मदन नायक, प्रभात वर्मा, नीरज प्रसाद, अंकित वासन, नवीन कुमार राय, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *