आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में लापरवाही का आरोप, तीन वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा….

आसनसोल हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में लापरवाही का आरोप, तीन वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा….

आसनसोल(WEST BENGAL): आसनसोल के हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही के कारण तीन वर्षीय बच्ची प्रियंका मुखर्जी की मौत हो जाने से शनिवार को अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। बच्ची के पिता बिजय मुखर्जी, जो रानीगंज के सियार सोल के निवासी हैं, ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के अनुसार, प्रियंका को बुखार और उल्टी की शिकायत थी। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे उसे इलाज के लिए हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्ची की जांच कर उसे ऑक्सीजन पर रखा।
परिजनों का आरोप है कि बच्ची बार-बार पानी मांग रही थी और काफी बेचैन थी, लेकिन स्टाफ ने यह कहकर पानी नहीं दिया कि उसे उल्टी हो सकती है। परिवार का कहना है कि अस्पताल कर्मियों ने बताया कि शनिवार को खून की जांच होगी और रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज और दवा शुरू की जाएगी। आरोप है कि रात भर बच्ची को कोई दवा नहीं दी गई।
परिजनों के मुताबिक, सुबह तक बच्ची की हालत बेहद गंभीर हो गई और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार का आरोप है कि उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया और अंदर जाने नहीं दिया गया।
घटना की खबर फैलते ही बच्ची के परिजन और पड़ोसी अस्पताल के बाहर जुट गए और उन्होंने शव दिखाने तथा रात से सुबह तक दिए गए इलाज और दवाओं का पूरा विवरण मांगना शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परिवार का यह भी आरोप है कि अस्पताल कर्मियों को बचाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को सुरक्षा दी जा रही है।
इस मामले में भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में डॉक्टरों से ज्यादा बाउंसर दिखाई देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में कुछ सत्ताधारी दल के नेताओं का प्रभाव रहा है और उनकी देखरेख में कई गलत काम होते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मृत बच्ची के परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *