धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निकाय चुनाव–2026 के अंतर्गत मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद झरिया के पूर्व विधायक एवं महापौर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह लगातार समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में आज धनबाद स्थित उनके सिंह मेंशन आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक एकत्रित हुए और उनसे मुलाक़ात कर नामांकन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संजीव सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में जीत का विश्वास स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
मौके पर संजीव सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताक़त है। उन्होंने कहा कि धनबाद के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह नगर प्रशासन के लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

