युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सालगिरह सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई…

युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सालगिरह सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सालगिरह के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरायकेला नगर कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व में 10 पाउंड का केक काटकर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के मुखिया हेमंत सोरेन एवं पार्टी की फायर लेडी कल्पना सोरेन मुर्मू का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।

यह आयोजन सरायकेला में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और रिहाई से जुड़े अनुभवों का जिक्र किया था। वहीं कल्पना सोरेन ने भी अपना जन्मदिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी विधायकों के साथ केक काटकर मनाया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

सालगिरह कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी, भोला महंती, शम्भू आचार्य, सौरभ साहू, उमेश भोल, अबिनाश कबी, तपन कामिला, गौतम नायक, सुमित रथ, छोटू साव, आशीष महापात्रा, अनिरुद्ध प्रामाणिक, शिवा नायक, गौरांग दास, अमित सरंगी, बापि सरंगी, अजय गोप, पिंकू महापात्रा, राजा अंसारी, देवा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *