सड़क हादसे में एएनएम गंभीर रूप से घायल: टीकाकरण के लिए जाते समय स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त….

सड़क हादसे में एएनएम गंभीर रूप से घायल: टीकाकरण के लिए जाते समय स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त….

सरायकेला(JHARKHAND): सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) दुगनी में कार्यरत एएनएम सुषमा बती सिंकु (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस वक्त हुई जब वह सरकारी कर्तव्य का पालन करते हुए टीकाकरण के लिए जा रही थीं।

​मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे सुषमा बती सिंकु सरायकेला सीएचसी (CHC) सेंटर से वैक्सीन लेकर टीकाकरण के लिए बोडीग्राम जा रही थीं। इसी दौरान टाटा की ओर से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी। सड़क पर अचानक एक बकरी आ कर स्कूटी के आगे चक्का में घुस गई जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गईं।
​ उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
​ड्यूटी के दौरान हुई इस दुर्घटना की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और उनके सहकर्मियों में चिंता की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद गंभीर रहती हैं और आज भी वैक्सीन लेकर फील्ड में ही निकल रही थीं।
बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *