बीजेपी MLA राज के आवासीय कार्यालय में पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव जिताने के लिए बनाई गई राजनीति..पूर्व नेता प्रतिपक्ष से लेकर संगठन मंत्री रहें बैठक में मौजूद…

बीजेपी MLA राज के आवासीय कार्यालय में पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव जिताने के लिए बनाई गई राजनीति..पूर्व नेता प्रतिपक्ष से लेकर संगठन मंत्री रहें बैठक में मौजूद…

धनबाद (DHANBAD): आज दिनांक 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा स्तरीय एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक श्री राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर धनबाद में सम्पन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार की ऐतिहासिक एवं निर्णायक जीत सुनिश्चित करना रहा। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क अभियान एवं प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश द्वारा बनाए गए नगर निगम धनबाद के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, धनबाद विधायक राज सिन्हा, नगर निगम चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक हरिप्रकाश लाटा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, रमेश राही, श्रीमती प्रियंका पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही झारखंड नगर निकाय का चुनाव जल्द कराने नगर निकाय का चुनाव ईवीएम के माध्यम से करने एवं चुनाव दलीय आधार पर करने की मांग की परंतु झारखंड सरकार के मनसा शुरू से ही गलत करने की थी बीजेपी झारखंड की आम जनमानस की आकांक्षा के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की पक्ष में शुरू से रही परंतु झारखंड सरकार की मनसा सट्टा का दुरुपयोग कर नगर निगम चुनाव में एन केन प्रकारेन नगर निगम में काबिज होना ही है। इसका साफ उदाहरण है कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सबसे पहले अपने पार्टी के लेटर पैड पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी परंतु भारतीय जनता पार्टी धनबाद के कार्यकर्ता से कटाई सफल नहीं होने देंगे।धनबाद की जनता भाजपा के विकास, सुशासन एवं पारदर्शी प्रशासन की नीतियों पर विश्वास करती है।
धनबाद विधानसभा के सचेतक सह विधायक राज सिन्हा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी एकजुटता, समर्पण एवं उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की नीतियों और प्रत्याशी संजीव कुमार के विजन को पहुंचाएं, ताकि नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की जा सके।
आज के बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चे के अध्यक्ष, महामंत्री सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता धनबाद के सभी वार्डों के प्रत्येक बूथों तक कार्य शुरू कर चुके है, भाजपा के कार्यकर्ता हमेश चुनावी मोड में रहते है। धनबाद की जनता को भाजपा पे भरोसा एवं विश्वास है।
अंत में महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठित प्रयास कर चुनाव में प्रचंड विजय दिलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

आज के बैठक को संबोधित करने वालों में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, गणेश मिश्रा,हरिप्रकाश लाटा थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मानस प्रसून, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, मानस प्रसून जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, रमा सिन्हा, नित्यानंद मंडल, विभा रानी सिंह, अनिल सिन्हा, कुमार अंकेश राज, मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, रंजय सिंह, सन्नी रवानी, हुलास दास, राजाराम दत्ता, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, बसंती सिंह, गीता सिंह, सुमन सिंह, मौसम सिंह, किशोर मंडल, आनंद खंडेलवाल, सत्येंद्र ओझा, श्रीनिवास सिंह, कपिलदेव पासवान, सत्येंद्र ओझा,मिल्टन पार्थसार्थी, शिवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, प्रयागराज रविदास सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *