धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न…

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धनबाद नगर निगम चुनाव के अंतर्गत नगर क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम एवं चिरकुंडा नगर परिषद से प्रत्याशी मालती देवी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण चुनावी रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बेकार बांध स्थित ब्लेसिंग हॉल, धनबाद में आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जी ने किया और संचालन पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने किया। बैठक में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष, वार्ड स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्पित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से रणनीति तैयार की गई। इस दौरान आम जनता के बीच प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने, नुक्कड़ सभा आयोजित करने, वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने, बूथ प्रभारी एवं स्टार प्रचारकों की जिम्मेदारी तय करने सहित चुनाव के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष एंव जिला पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने कहा, निगम चुनाव में पूर्व विधायक ,पूर्व मंत्री, पूर्व लोकसभा उम्मीदवार, विधान सभा उम्मीदवार सहीत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारीयों , को भी वार्ड स्तर पर चुनाव संचालन के लिये दायित्व दिया जाएगा। उन्होने कहा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को सहयोग नही करने वालो को संगठन में जगह नही दी जायेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा आज यह बैठक सबसे महत्वपूर्ण इसलिये भी है मेयर पद के सभी दावेदार राशिद रजा अंसारी, नवनीत नीरज, अभीजीत राज, और बीके सिंह आज की बैठक मौजूद होकर अपनी चट्टानी प्रतीबध्ता को साबित किया है। सभी कांग्रेसजनों से एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों, विकास और पारदर्शिता के साथ जनता के बीच जाएगी और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगी।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे तथा यह संकल्प लिया गया कि कांग्रेस पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए घर-घर संपर्क, वार्ड स्तर पर सक्रियता और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य किया जाएगा। साथ ही समर्पित कांग्रेसजनों को उनकी क्षमता एवं अनुभव के अनुसार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया, जिससे आम जनता के बीच कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा और विश्वास को और अधिक मजबूत किया जा सके।

अंत में बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में यह विश्वास जताया कि धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक सफलता करेगी। बैठक में सर्वश्री बृजेंद्र प्रसाद सिंह, रविंद्र वर्मा, कुमार गौरव ,अभिजीत राज, रामप्रित यादव, रामगोपाल भुवानिया, मुख्तार खान, बीके सिंह मनोज यादव, महेद्र दुबे, अवध नारायण प्रसाद दिनेश सिंह डगुर रमेश जिंदल, शकील अहमद, नवनीत नीरज , योगेंद्र सिंह योगी, क्यूम खान, रवी चौबे, सीता रणा, गुड्डू खान मंटू दास राजू दास कालीचरण यादव नागेंद्र कुमार सिंह , जयप्रकाश चौहान अनु पासवान मृत्युंजय सिंह,शशी नाथ तिवारी, संतोष राय, प्रमोदकुमार यादव, बब्लू दास, राजू नोनिया शुभम निषाद सावन सुमन आदित्य आनंद दीपक कुमार दिनेश यादव हरेंद्र शाही गोपाल कृष्ण चौधरी देवेंद्र पासवान , राजा अंसारी, मनोहर दास, हिमायूं राजा,संतोष चौधरी, सरफराज आलम सनी सिंह आलोक मालाकार मोहम्मद हारुन अंसारी अनूप कुमार पांडे रविंद्र भारती सूरज वर्मा श्याम कुमार साहू महेश शर्मा मोहम्मद फैज अहमद रिजवी मोहन कुमार आशीष सिंहा, मनोज धारी मसूद आलम, रामजी भगत, काजल धिवर ,अनिल कुमार झा ,सत्यानंद पांडे वीरेंद्र पासवान,मो.सदाब ,बिरजू बावरी इरफान चौधरी राजू भाई प्रेम कुमार चौरसिया मंटू राय रमेश राय जितेश कुमार सिंह मनोज हाडीं, भगवान दास, गुड़िया देवी प्रितम रवानी, निखत परवीन रामदुलारी देवी रूबी खातून ,हेमंत जायसवाल कविता दीवार भोलानाथ सिंह ,सतपाल सिंह ब्रोका, गोपाल तिवारी ,जावेद राजा, रमेश जिंदल , कयूम खान ,मोहम्मद सिकंदर, आजम शकील अहमद बबलू झा,डेविड सिंह, रामचरित यादव मुरली पूरी शांतनु कुमार मालती देवी,मनोज सिंह, बिलकिस खानम, हीरालाल नोनिया, सुरज वर्मा, अवध नारायण प्रसाद मोहम्मद तबरेज प्रमोद सिंह पंकज कुमार वर्मा बृंदानंद यादव ललित कुमार वर्मा जाहिर अंसारी रवि चौबे देवेंद्र नोनिया दिलीप नोनिया,मुकेश प्रसाद, अब्दुल समद अंसारी, मंजर आलम, राजीव पांडेय, डॉक्टर संतोष कुमार राय शशि भूषण तिवारी सुदाम भंडारी नकुल मोदी मधुसूदन सिंह चौधरी दिनेश पासवान नकुल वर्मा राहुल राज दिलीप मिश्रा सुखदेव हंसदा इत्यादि सहित प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *