मेयर पद के प्रत्याशी चन्द्रशेखर अग्रवाल का सिंदरी में जनसमपर्क अभियान…

मेयर पद के प्रत्याशी चन्द्रशेखर अग्रवाल का सिंदरी में जनसमपर्क अभियान…

सिंदरी(SINDRI): धनबाद जिले में महापौर का पद आरक्षित नहीं होने के कारण संभावित उम्मीदवारों की सूची में कई नाम सामने आए हैं। हालांकि प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा महापौर पद के उम्मीदवारों को समर्थन भी दिया जा रहा है। मेयर प्रत्याशी चुनावी दौरे के क्रम में विभिन्न पूजा स्थलों में पूजा अर्चना कर रहे हैं और भगवान से जीत के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं । मंदिरों में पूजा के बाद प्रत्याशी स्थानीय निवासियों, समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं ताकि वोट के लिए जनता से संपर्क बनाए जा सके ,या यूं कहें की पूजा अर्चना का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिक आशीर्वाद पाना है बल्कि समर्थकों के बीच अपनी पहचान को प्रदर्शित करना है।

सूत्रों के अनुसार इस हाई वोल्टेज माहौल में पूर्व मेयर रहे चंद्रशेखर अग्रवाल ने बीजेपी का दामन छोड़ इस बार सत्ताधारी जेएमएम के समर्थन के साथ चुनावी ताल ठोकी है।
इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल गुरुवार को सिंदरी पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम साईं मंदिर, गुरुद्वारा साहिब मे प्रार्थना कर भगवान से जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने अपने जनसंपर्क क्रम में कुंवर सिंह समिति के अध्यक्ष कातीं सिह, प्रशांत पांडेय की आवास पहुंच कर मुलाकात की। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी योग्यता को विश्वनीय और समाज भावी नेता के रूप में स्थापित किया, जिसमें उन्होंने पूर्व किए गए कार्य और आगे की सोच को लोगों के बीच रखा।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *