नारायणपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन..

नारायणपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन..

जामताड़ा(JAMTADA): जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर मंडल अंतर्गत अग्रसेन भवन, नारायणपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जामताड़ा विधानसभा के बीएलए–1 हरिमोहन मिश्रा उपस्थित रहे।

बैठक में नारायणपुर मंडल के सभी 14 शक्ति केंद्रों की संगठनात्मक स्थिति, बीएलए–2 से जुड़े विषयों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजक–सह संयोजक, सोशल मीडिया जिला प्रभारी आनंद पोद्दार, संजय मंडल, पूर्व जिला मंत्री सुशील पोद्दार, मंडल मंत्री चीनीवास मंडल सहित अनेक वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर ही संगठन आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर स्पष्ट कार्ययोजना बनाई जाएगी, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत किया जा सके। पार्टी हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।

वहीं मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा और सोशल मीडिया जिला प्रभारी आनंद पोद्दार ने कहा कि नारायणपुर मंडल के 14 शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 80 बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को सशक्त किया जाएगा। आने वाले समय में भाजपा को और मजबूती देने के लिए निरंतर संपर्क, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा।

बैठक में चित्रमोहन सैन, मनजीत दे, पुरुषोत्तम पंडित, सुरेश सिंह, बासुदेव महतो, सरयू तुरी, बलदेव हांसदा, गोपाल सिंह, रवि दत्ता, अरुण महतो, सीमांत मंडल, शशिकांत मुर्मू, शुकदेव राय, उमेश पंडित रविशंकर यह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *