
धनबाद(DHANBAD): उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आज गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में डीएमएफटी मद से संचालित दो तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान रिजलीबंध में कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी व्यक्त की। संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए।
इसके साथ ही उप विकास आयुक्त ने बरवाटांड़ पंचायत में निर्माणाधीन तालाब कार्य का निरीक्षण किया। स्वीकृत प्रावधानों के अनुरूप कार्य को शीघ्र पूर्ण कर हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
भ्रमण के अगले चरण में नवाटांड़ पंचायत में प्रस्तावित मॉडल स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी सेविका को पोषण ट्रैकर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। वहीं विद्यालय परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा प्रभारी प्रधानाचार्य से विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने गोरटोपा पंचायत स्थित गोविंदपुर किसान साथी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भ्रमण कर किसानों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

