प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं के सम्मान हेतु ‘नवचेतना’ कार्यक्रम…

प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं के सम्मान हेतु ‘नवचेतना’ कार्यक्रम…

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा धनबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए एक विशेष अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

“नवचेतना – नव मतदाता अभिनंदन समारोह” नामक यह कार्यक्रम युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें एक जिम्मेदार मतदाता के रूप में प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है तथा जो आगामी नगर निगम चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।

कार्यक्रम में सहभागिता हेतु पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक युवाओं से अनुरोध किया गया है कि वे दिनांक 9 फरवरी 2026 तक नीचे दिए गए Google Form के माध्यम से अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें—

Google Form लिंक:
https://forms.gle/3VngFP76AmUJp6oA8

यह अभिनंदन समारोह दिनांक 12 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थान एवं समय प्रतिभागियों को फोन कॉल अथवा व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक राजीव सावंतिया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ना तथा मतदान के प्रति सकारात्मक एवं जागरूक दृष्टिकोण विकसित करना है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *