धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के अलावे चिरकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी के रूप में शमशेर आलम और चिरकुण्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित उम्मीदवार के रूप में मालती देवी के नाम की घोषणा की.इस प्रेस कॉन्फ्रेस में उपस्थित हुए शमशेर आलम ने कहा कि पिछले चुनाव में भी उनका प्रदर्शन बेहतर था. 50 हजार से अधिक वोट लेकर आए थे. इस बार जनता उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का मन बनाया है और इस बार जीत पक्की है. उन्होंने कहा वे जनता से कोई वादा नहीं कर रहें पर इतना जरूर है कि जनता की जो भी समस्याएं होंगी जीत के बाद उसे प्राथमिकता में लेकर पूरा करेंगे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

