धनबाद(DHANBAD): गोरखपुर से संबलपुर जा रही मौर्य एक्सप्रेस के सेकंड एसी में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे रेल चालक का लाखों का सामान उड़ने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को आरपीएफ व सीआइबी ने दबोच लिया।
दो साथी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए अपराधियों में बरवाअड्डा निवासी मोहम्मद सुल्तान अंसारी उर्फ गुड्डू उर्फ डेकची, गोविंदपुर का लल्लू डोम उर्फ रहमान उर्फ अब्दुल और पांडरपाला का इमरान अंसारी उर्फ दानिश शामिल हैं। भागने वालों में गोविंदपुर निवासी गुलजार खान और बरवाअड्डा निवासी पल्लू डोम उर्फ इबरार अंसारी हैं। उनके पास से चोरी के मोबाइल, स्मार्ट वाच, लेडीज घड़ी भी बरामद किया गया है, जिनका मूल्य डेढ़ लाख से अधिक है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

