बिहार में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला दरोगा ने छोड़ने के लिए विजिलेंस को ही दिया घूस का ऑफर…

बिहार में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला दरोगा ने छोड़ने के लिए विजिलेंस को ही दिया घूस का ऑफर…

वैशाली (BIHAR): से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विजिलेंस टीम ने एक महिला दरोगा को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी दरोगा किसी काम के एवज में एक व्यक्ति से घूस मांग रही थी।

जैसे ही शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, दरोगा रिश्वत लेते ही पकड़ ली गई। कार्रवाई के दौरान जब अधिकारियों ने उसे गाड़ी में बैठाकर ले जाना शुरू किया, तो वह भावुक होकर कहने लगी “मुझसे भी पैसे ले लो, लेकिन मुझे छोड़ दो।”

इस पर अधिकारी और अधिक सख्त हो गए और उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि वर्ष 2023 में भी यह महिला दरोगा रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई थी, जिसके बाद उसे निलंबित किया गया था। बावजूद इसके, दोबारा वही गलती दोहराने से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब इस मामले में विजिलेंस विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *