सिंदरी(SINDRI): सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार के लिए साध्वी सुमन पुरी राष्ट्रव्यापी भ्रमण कर रही है। लगभग 5 वर्षों की कठिन भ्रमण यात्रा अमगांवा जिला मंडला मध्य प्रदेश नर्मदा कुटिया आश्रम से आरंभ करके हिंदू समाज को जागृत करने के उद्देश्य से देश के नौ राज्यों से भ्रमण करते हुए बलियापुर होते हुए अल्पकालीन विश्राम के लिए सिंदरी गायत्री मंदिर पहुंची, जहां गायत्री मंदिर के सदस्यों ने गायत्री मंत्र पट्टा ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों को हिंदू समाज की एकता,संस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता के लिए संगठित रहने के लिए जोर दिया। उन्होंने अत्याचार से सहने के बजाय लड़ने की जरूरत है कहा,उन्होने परिभाषा देते हुए बताया कि एक हाथ में शस्त्र और दूसरे हाथ में शास्त्र का संतुलन होना जरूरी है। मौके पर बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग उपस्थित थे जिसमें धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा ने साध्वी जी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया उनके नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर्यन कुमार, मीडिया प्रभारी आर्यन कुमार,सिंदरी नगर मंत्री प्रशांत कुमार , सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव सिंह, एसएफडी सिंदरी नगर प्रमुख यश राज, सिंदरी नगर मंत्री प्रियांशु कुमार के अलावा भाजपा के विजय सिंह, मनोज मिश्रा,राजेश सिंह, धनंजय सिंह,रविश्वरार मरांडी, विश्व हिंदू परिषद के सोनू गिरी, रोहित सिंह के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित थें। गेरुआ वस्त्र हाथ में महावीर पताका लिए हुए साध्वी ने 1 वर्ष से अधिक का भ्रमण कर लिया है।उनका अंतिम पड़ाव रामेश्वरम में होगा।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

