सिंदरी(SINDRI): ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के धनबाद जिला कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सिंदरी में लिट्टी-चोखा कार्यक्रम सह संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत करना रहा। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राहुल कुमार ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और आने वाले समय में सिंदरी सहित पूरे जिले में संगठन को सक्रिय रूप से विस्तार दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश शर्मा,राज कुमार शर्मा,सुरेश कुमार महतो, रतन कुमार अग्रवाल, , अशोक कुमार, कुलवीर सिंह, , प्रवीण सिंह, दीपक मिस्त्री, विजय ठाकुर के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश पंडित एवं नागेंद्र झा उपस्थित रहे.
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

