मेयर पद के नामांकन के बाद झरिया के पूर्व MLA संजीव सिंह का दावा, धनबाद निगम के रुके विकास फिर से पटरी पर लाऊंगा…

मेयर पद के नामांकन के बाद झरिया के पूर्व MLA संजीव सिंह का दावा, धनबाद निगम के रुके विकास फिर से पटरी पर लाऊंगा…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत बुधवार को समाहरणालय में मेयर पद के लिए नामांकन करने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग छह वर्षों से धनबाद नगर निगम क्षेत्र का विकास पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। बुनियादी सुविधाओं की हालत खराब है और जनता कई समस्याओं से जूझ रही है। इसी कारण वे इस बार मेयर प्रत्याशी के रूप में जनता के सामने आए हैं।

राजनीति में करीब आठ साल बाद फिर से सक्रिय होने के सवाल पर संजीव सिंह ने कहा कि राजनीति से बाहर जाने की बात कहना गलत है। वे हमेशा जनता के बीच रहे हैं और जनता के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं।

संजीव सिंह ने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है, तो धनबाद नगर निगम क्षेत्र में जो विकास कार्य रुके हुए हैं, उन्हें दोबारा पूरी गति से शुरू किया जाएगा। सड़क, नाली, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *