रांची(RANCHI): उत्तर प्रदेश की दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बकाया राशि न चुकाने के कारण एचइसी के सीएमडी को अब कोर्ट के आदेश के तहत गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रांची सिविल कोर्ट के निर्देश पर आपूर्ति कंपनी ने सीएमडी के सरकारी क्वार्टर को अटैच कर लिया है। अब इस क्वार्टर की नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए वकीलों ने बताया कि यह विवाद 2017 का है। दयाचंद इंजीनियरिंग ने एचइसी को वेल्डिंग रॉड की आपूर्ति की थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
आपूर्ति कंपनी ने एमएसएमई ट्रिब्यूनल, उत्तर प्रदेश में आर्बिट्रेशन केस दर्ज किया, जिसमें अदालत ने 2017 में कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एचइसी को बकाया राशि चुकाने का आदेश दिया था। इसके बाद, भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए रांची सिविल कोर्ट में एग्जीक्यूशन केस दायर किया गया।
एचइसी प्रबंधन की लगातार गैरहाजिरी के कारण अदालत ने एकतरफा फैसला सुनाते हुए सीएमडी के सरकारी क्वार्टर को अटैच करने का आदेश जारी किया। इसके बाद आपूर्ति कंपनी ने कानूनी प्रक्रिया के तहत क्वार्टर को अटैच कर लिया है। अब नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया पूरी कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

