धनबाद नगर निकाय चुनाव, एल.बी सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, नामांकन को लेकर सस्पेंस बरकरार….

धनबाद नगर निकाय चुनाव, एल.बी सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, नामांकन को लेकर सस्पेंस बरकरार….

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। कोल व्यवसायी एल.बी सिंह के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके निजी सोशल मीडिया पेज और देवसेना के पेज पर नगर निगम चुनाव को लेकर पोस्टर जारी किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

हालांकि, अब तक न तो एल.बी सिंह और न ही कुंभनाथ सिंह के नाम पर किसी भी नामांकन पत्र की खरीद हुई है। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। खास बात यह है कि नामांकन की अंतिम तिथि कल होने के कारण सस्पेंस और गहरा गया है।

इधर, नगर निगम चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार अब तक महापौर पद के लिए कुल 47 नामांकन पत्र बिक चुके हैं, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 652 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। मंगलवार को महापौर पद के लिए एक और वार्ड संख्या 1 से 55 तक कुल 76 नामांकन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला और रोचक हो जाएगा। फिलहाल एल.बी सिंह के नामांकन को लेकर बना सस्पेंस मतदाताओं और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *