धनबाद(DHANBAD): आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी ने आज परिवहन कार्यालय में शिक्षित बेरोजगार स्कूल वैन संचालन एसोसिएशन के साथ बैठक की।
इसमें नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में लगने वाले वाहनों की व्यवस्था के संबंध में चर्चा हुई। धनबाद जिला स्कूल वैन एसोसिएशन के अध्यक्ष रामायण सिंह एवं एसोसिएशन से आए हुए सभी सदस्यों ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि जैसे लोक सभा एवं विधान सभा के निर्वाचन में एसोसिएशन ने सहयोग किया था उसी प्रकार नगर पालिका निर्वाचन 2026 को सुचारू रूप से संपन्न कराने में एसोसिएशन पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेगा।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष रामायण सिंह, शम्भु जी, कमलेश सिंह, राकेश कुमार, राजेश मेहता, गौतम पाण्डेय, सफीक अहमद, नीरज वर्मा, अजय रजक, मोहम्मद रिजवान आदि शामिल हुए।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

