धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव मे वार्ड संख्या 7 से प्रत्याशी हरेंद्र चौहान ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
इस मौके पर हरेंद्र चौहान ने कहा कि वार्ड संख्या 7 का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा तथा युवाओं के रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की बात कही। समर्थकों ने भरोसा जताया कि हरेंद्र चौहान के नेतृत्व में वार्ड 7 में विकास को गति मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जाएगा।नामांकन के समय अरुण चौहान सरोज चौहान मिंटू चौहान सूरज मंडल डबली चौहान शिबू मंडल गोल्डन चौहान आदि लोग मे मौजूद थे।
NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

