रिम्स से फरार हुआ बाल कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

रिम्स से फरार हुआ बाल कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

रांची(RANCHI): झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में निरुद्ध यह बाल कैदी मंगलवार सुबह रिम्स के ट्रॉमा सेंटर से सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। दो दिन पहले उसने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद वह किसी तरह मौका पाकर अस्पताल से भागने में सफल रहा।

बताया जा रहा है कि बाल कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर इलाके में हुई एक चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप है। पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने चार दिन पहले आत्मसमर्पण किया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार बाल कैदी की तलाश में छापेमारी की जा रही है, वहीं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *