धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई वार्ड प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे समाहरणालय परिसर और आसपास का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया।
इसी क्रम में कई वार्ड के कई प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटी रही, जिन्होंने नारेबाजी कर अपने-अपने उम्मीदवारों का उत्साह बढ़ाया। समाहरणालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
वहीं वार्ड के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रत्याशियों ने जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे अपने-अपने वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। साथ ही पारदर्शी और जनहितकारी विकास कार्यों का भरोसा भी दिलाया।
गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में लगातार प्रत्याशियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना है, वहीं चुनावी प्रचार भी धीरे-धीरे तेज होने लगा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

