आसनसोल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल आसनसोल नॉर्थ थाना का घेराव भाजपा की रानीगंज प्रभारी आशा शर्मा और अपूर्व हाजरा के नेतृत्व मे सैकड़ों भाजपा कर्मियों ने कर के जमकर प्रदर्शन किया, भाजपा नेत्री आशा शर्मा का आरोप है की एक सोंची समझी साजिस के तहत उनके भाजपा नेता कृष्णा प्रशाद को एक झूठे केश मे फंसाने का काम किया गया है, जिसके पीछे किसी और का नही बल्कि सीधे तौर पर तृणमूल का हाँथ है, जिसमे तृणमूल के एक तथाकथित मंत्री भी शामिल है, उन्होंने यह भी कहा की वह समझते हैं की भाजपा के खिलाफ वह जो चाल चलेंगे उसका पता किसी को नही चलेगा, तो वह भूल कर रहे हैं, नॉर्थ विधानसभा ही नही बल्कि पुरे पश्चिम बंगाल मे भाजपा की बढ़ रही तेजी से जनाधार को देख वह घबरा गए हैं, तृणमूल को राज्य की सत्ता हाँथ से जाती दिखनी शुरू हो गई है, यही कारन है की वह बौखलाहट मे अपनी पुलिस का सहारा लेकर उनके कर्मी और नेताओं को झूठे केश मे फंसाकर उनको परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं, तो वह यह जान लें भाजपा उनके द्वारा उठाए गए इस तरह के बुजदिल वाले कार्य से घबराने वाली नही है वह पहले भी डट कर सामना करते थे और आगे भी ऐसे ही डटकर उनका सामना करने देंगे और इस तरह से उनको अपनी मनमानी भी नही करने देंगे, चाहे उनको उसके लिये जितना भी बड़ा से बड़ा आंदोलन क्यों नही करना पड़े.
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

