सांसद ढुलू महतो के प्रयासों से झारखंड और तमिलनाडु के बीच रेल संपर्क होगा और मजबूत…

सांसद ढुलू महतो के प्रयासों से झारखंड और तमिलनाडु के बीच रेल संपर्क होगा और मजबूत…

धनबाद से कोयम्बतूर तक अमृत भारत ट्रेन को मिली मंजूरी

धनबाद(DHANBAD): रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा धनबाद से कोयम्बतूर के लिए अमृत भारत ट्रेन को मंजूरी दिए जाने पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के प्रारंभ होने से दोनों राज्यों के बीच यात्रियों को तेज, सुरक्षित और किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, रोजगार, व्यापार और चिकित्सा कारणों से दक्षिण भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा करते हैं। कोयम्बतूर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

आर्थिक और सामाजिक जुड़ाव होगा मजबूत

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह रेल सेवा केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे झारखंड और तमिलनाडु के बीच व्यापार, उद्योग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई गति मिलेगी। इससे दोनों राज्यों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार झारखंड के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि, धनबाद–कोयम्बतूर अमृत भारत ट्रेन की मंजूरी धनबाद वासियों के लिए बड़ी सौगात है। यह ट्रेन न केवल यात्रियों को राहत देगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। बहुत जल्द इसके शुभारंभ से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *