महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री…

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री…

धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को महापौर पद के लिए 8 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं वार्ड 1 से वार्ड 55 तक के लिए 93 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

सोमवार को वार्ड 1 से 5 तक के लिए 7, वार्ड 6 से 10 के 14, वार्ड 11 से 15 के 6, वार्ड 16 से 20 के 5, वार्ड 21 से 25 के 4, वार्ड 26 से 30 के 7, वार्ड 31 से 35 के 11, वार्ड 36 से 40 के 12, वार्ड 41 से 45 के 10, वार्ड 46 से 50 के 8 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

महापौर के पद के लिए सोमवार तक कुल 44 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि वार्ड पार्षद के पद के लिए 555 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें वार्ड 1 से 5 तक के 63, वार्ड 6 से 10 के 70, वार्ड 11 से 15 के 42, वार्ड 16 से 20 के 37, वार्ड 21 से 25 के 46, वार्ड 26 से 30 के 61, वार्ड 31 से 35 के 44, वार्ड 36 से 40 के 35, वार्ड 41 से 45 के 35, वार्ड 46 से 50 के 50 तथा वार्ड 51 से 55 के लिए 72 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

नामांकन पत्र खरीदने के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी समाहरणालय में बने काउंटर पर उपस्थित थे।‌

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी 4 फरवरी 2026 तक सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 5 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 तक नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। 6 फरवरी को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *