निरसा(NIRSA): ईसीएल मुगमा क्षेत्र के बैजना कोलियरी के 31 नंबर खदान पर पांच सेवा निवृत्त श्रमिकों—खिरोद कुमार घोष, वरुण कुमार दास, मोहन गिरी, सूर्य कांत गोराई और अरुण मोची—को एक सादे परंतु भावुक समारोह में विदाई दी गई।
इस मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कोलियरी के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत केक काटकर हुई और बाद में सेवा निवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान, प्रेम और भावुकता का माहौल छाया रहा।
सेवा निवृत्त खिरोद कुमार घोष ने कोलियरी के मजदूरों के बीच कंबल वितरित कर श्रमिक एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश किया, जिसे सभी ने सराहा।
विधायक अरूप चटर्जी ने सभी सेवा निवृत्त कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

