
धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव में महापौर के पद के लिए सोमवार को 11 प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में लक्ष्मी देवी, रवि चौधरी, कृष्ण चंद्र सिंह राज, शमशेर आलम अंसारी, दिलीप कुमार, विनोद कुमार सिंह, डॉ नीलम मिश्रा, डॉ सुशील कुमार, प्रकाश कुमार, मोहम्मद जावेद इकबाल एवं श्री रवि बुंदेला शामिल है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

