धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 01-02-2026 को झामुमो केंद्रीय महासचिव व मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद कुमार पांडेय जी झामुमो के स्थापना दिवस (4 फरवरी) की तैयारी की जायजा लेने धनबाद के गोल्फ ग्राउंड पहुंचे,जहां पर पहले से झामुमो धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन एवं जिला सचिव जनाब मन्नू आलम साहब संयुक्त नेतृत्व में उपस्थित झामुमो नेतागणों ने पाण्डेय जी की गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव जी ने विनोद पांडेय जी को बुके देकर स्वागत किया तत्पश्चात सभी नेतागणों ने बारी बारी से बुके देकर एवं फूलमाल पहनाकर बहुत ही जोशीले अंदाज में स्वागत किया।
माननीय पाण्डेय जी ने जिला समिति के सभी नेतागणों के साथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया,और कार्यक्रम के तैयारी की विस्तृत जानकारी लिए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला अध्यक्ष लखी सोरेन ने बताया कि इस बार के स्थापना दिवस के कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए हमलोग महीनों से तैयारी करते आ रहे हैं।
जिला सचिव जनाब मन्नू आलम साहब ने 4 फरवरी की तैयारी से पाण्डेय जी को अवगत कराते हुए बताया कि इस बार कि स्थापना दिवस की तैयारी बहुत ही बड़े और विस्तारित रूप से हमलोग कर रहे हैं,इसके लिए महीनों पहले से जिला के सभी स्तर के नेतागण सुबह शाम गोल्फ ग्राउंड पहुंचे रहे हैं और पूरी निगरानी किया जा रहा है, और इसके लिए धनबाद जिला समिति ने एक तैयारी समिति बनाई है,जिसमें सभी नेतागणों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विनोद पांडेय जी के स्वागत एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा जी,काजी सिराज अहमद,सुखलाल मरांडी,रमेश टुडू,तस्लीम अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,अजय रवानी, तपन तिवारी, किशोर मुर्मू,समीर रवानी,मेराज खान, एजाज अहमद, अजीमुद्दीन अंसारी, हरीश सिंह,मंटू कुमार चौहान,सूरज महतो, रतिलाल टुडू, अताउल्लाह अंसारी,फरीद मल्लिक, देबू महतो, लक्ष्मी मुर्मू, निर्मल रजवार, अख्तर अंसारी,वकील दास, माथुर अंसारी,ईश्वर मरांडी,सद्दाम अंसारी, बद्री विशाल हजारी,आदि सहित कई अन्य गणमान्य नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

