सामाजिक समरसता और भाईचारे का सशक्त उदाहरण बना आयोजन
हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड में शौडिक (सुंडी) समाज द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय वनभोजन सह मिलन समारोह में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने, आपसी सहयोग को बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब लोग आपस में मिलकर संवाद करें, एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं। ऐसे मिलन समारोह नई पीढ़ी को भी सामाजिक मूल्यों और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विधायक ने शौडिक समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज द्वारा इस प्रकार के सकारात्मक आयोजन क्षेत्र के सामाजिक विकास को नई दिशा देते हैं और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन जब सक्रिय होते हैं तो समाज में जागरूकता, सहयोग और समरसता अपने आप विकसित होती है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक प्रसाद, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, जिला परिषद सदस्य संतोष मंडल, समाजसेवी सनत मंडल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व समाज के उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की एकजुटता और सहभागिता की सराहना की।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सामाजिक एकता, भाईचारा और आपसी सहयोग ही किसी भी क्षेत्र के विकास की असली नींव होती है। ऐसे आयोजन समाज को नई ऊर्जा देते हैं और हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

