केंदुआ(DHANBAD): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है की आजादी के बाद से देश मे आज तक जितने भी संसद में बजट पेश हुए हैं उनमें से वर्ष 2026 का बजट सबसे खराब है क्योंकि इस बजट में नौजवानों ,मजदूरो, किसानों और महिलाओं के लिए कुछ भी नया नहीं है केवल जनता को गुमराह करने के लिए कुछ कुछ विभागों को लॉलीपॉप दिया गया है खासकर झारखंड के लिए तो जो चाहिए था उसका कोई भी भरपाई इस बजट में नहीं किया गया है। पहले रेल बजट एक दिन पहले पेश किया जाता था लेकिन आज आम बजट में ही रेल को साथ कर रेल बजट का भी सत्यानाश भाजपा की सरकार ने कर दी है। झारखंड के धनबाद सबसे महत्वपूर्ण शहर में गिनती होती है लेकिन 12 वर्षों में धनबाद से ना तो कोई दिल्ली के लिए ना मुंबई के लिए ना बेंगलुरु के लिए ना ही पुणे के लिए एक भी ट्रेन दी गई। जिससे झारखंड वासियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि एक तरह से कहा जाए तो यह घिसा पिटा,मजदुर विरोधी, किसान विरोधी ही बजट है ,इससे आम जनता का कोई भलाई होने वाला नहीं है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

