पुटकी(DHANBAD):पुटकी प्रखंड अंतर्गत पांडर कनाली के दक्षिण पंचायत सचिवालय परिसर में मुखिया चमेली देवी की पहल पर प्रत्येक रविवार को आधार सेवा शिविर का होगा आयोजन। इस शिविर में आधार कार्ड से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।जिसमे लगभग दो दर्जनों लोगो को लाभ मिलेगा। वहीं मुखिया चमेली देवी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर रविवार नियमित रूप से आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए शिविर लगाया जाएगा शिविर में आधार नामांकन, संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता सुधार सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने पंचायत वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। मालूम हो की पुटकी क्षेत्र में कहीं भी आधार कार्ड की सुविधा नहीं है यहाँ यह सुविधा होने से आस पास के लोगो को सुविधा होगी ।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

