धनबाद(DHANBAD): एकल अभियान की ओर से मदनलाल अग्रवाल की 103वीं जयंती के मौके पर धनबाद में “रन फॉर एजुकेशन” के नाम से एकल दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे सुदूरवर्ती गांवों से आए करीब 5 हजार बच्चों ने भाग लिया।
बच्चों को पढ़ाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह करीब 6:30 बजे धनबाद क्लब के प्रांगण से एकल दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा, ईसीएल के जीएम फाइनेंस श्याम सुंदर गुप्ता एवं आईआईटी (आइएसएम) के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह दौड़ धनबाद क्लब से शुरू होकर राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर तक गई। जिसमें धनबाद और उसके आसपास के सुदूरवर्ती गांवों से आए करीब 5 हजार बच्चों ने भाग लिया।
मौके पर मौजूद एकल परिवार की महिला सदस्यों ने बताया कि धनबाद और उसके आसपास के 480 गांवों में एकल का विद्यालय संचालित है। वहीं, पूरे भारत में एकल के 1 लाख विद्यालय संचालित है। हरएक विद्यालय में 30-30 बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अपनी संस्कृति की भी सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक कि ओर संचालित विद्यालय में एक बच्चे को मात्र 1100 रुपये में साल भर पढ़ाया जाता है। प्रत्येक विद्यालय में 30 बच्चे होते हैं जिन्हें एक शिक्षक साल भर पढ़ाते हैं।
वहीं कार्यक्रम में मौजूद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जहां आज के दौर में बच्चे मोबाइल फोन और लैपटॉप पर पूरा दिन व्यस्त रहते हैं, वैसे समय मे इस तरह का आयोजन बच्चों और धनबाद वासियों को जनक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाला है।
आईआईटी (आइएसएम) उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार ने कहा कि अबतक इस तरह के आयोजन बड़ी-बड़ी कंपनियों की तरफ से आयोजित की जाती थी, जिसमे कंपनी के कर्मी और धनबाद वासियों की ही भागीदारी होती थी, लेकिन एकल के इस आयोजन में सुदूर गांवों से आए हजारों बच्चों का शामिल होना वो भी इतने उत्साह के साथ, तारीफ के काबिल हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

