
झरिया(JHARIA): भौंरा स्टेडियम में आयोजित इंडियन पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने उपस्थित होकर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासित आचरण एवं खेल भावना के लिए हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा गया कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क जैसी जीवनोपयोगी गुणों का भी विकास करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय परिवार द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सभी ने सराहना की.
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

