रांची(RANCHI): झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के लिए गुरुवार शाम को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोग के अनुसार, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 (रविवार) से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
14वीं सिविल सेवा परीक्षा : पदों का विवरण
इस परीक्षा के जरिए निम्नलिखित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी—
- उप समाहर्ता – 28 पद
- पुलिस उपाधीक्षक (DSP) – 42 पद
- राज्य जनसंपर्क पदाधिकारी – 10 पद
- सहायक नगर आयुक्त / कार्यपालक पदाधिकारी – 10 पद
- प्रोबेशन पदाधिकारी – 4 पद
- सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) – 3 पद
- काराधीक्षक – 2 पद
- जिला समादेष्टा – 2 पद
- सहायक निबंधक – 2 पद
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

