मेयर पद के लिए केसी सिंह राज फिर मैदान में, दसवीं बार खरीदा नामांकन पत्र…

मेयर पद के लिए केसी सिंह राज फिर मैदान में, दसवीं बार खरीदा नामांकन पत्र…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के केसी सिंह राज एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। उन्होंने गुरुवार को नगर निकाय चुनाव के तहत मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। यह उनका दसवां चुनाव है।
नामांकन पत्र खरीदने के बाद केसी सिंह राज ने अपने चुनावी एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कहा कि धनबाद को जाम मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए शहर में छह फ्लाइओवर के निर्माण का प्रस्ताव उन्होंने रखा है।

केसी सिंह राज इससे पहले चार बार विधायक और चार बार सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले नगर निकाय चुनाव में डिप्टी मेयर पद के लिए भी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, अब तक उन्हें किसी भी चुनाव में सफलता नहीं मिली है, लेकिन इसके बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि वह 45 वर्ष की उम्र से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। इस बार उन्हें उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा और वे जीत हासिल कर धनबाद के महापौर बनेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *