मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा ‘नृत्यायन डांस एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ….

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा ‘नृत्यायन डांस एकेडमी’ का भव्य शुभारंभ….

बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम शुल्क में उच्च स्तरीय नृत्य प्रशिक्षण की सशक्त पहल

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के तत्वावधान में हेटलीबांध, झरिया में नृत्यायन डांस एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, मंडलीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल तथा शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा शामिल रहे। सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर नृत्यायन डांस एकेडमी का विधिवत उद्घाटन किया गया।

नृत्यायन डांस एकेडमी में प्रशिक्षिका के रूप में कुमुद कुमारी (बैचलर ऑफ भरतनाट्यम) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। यहां भरतनाट्यम, सेमी-क्लासिकल, लोक नृत्य, बॉलीवुड डांस के साथ-साथ जुम्बा क्लासेस की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से केवल बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम शुल्क में उच्च गुणवत्ता के साथ प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया। अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया ने झरिया शाखा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि झरिया शाखा राष्ट्र एवं प्रांत द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा से संपादित करती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में झरिया शाखा द्वारा आठ राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया है।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन ने झरिया शाखा में सदस्यों की निरंतर बढ़ती सहभागिता की प्रशंसा करते हुए इसे संगठन की सशक्तता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन संयुक्त सचिव सन्नी अग्रवाल द्वारा किया गया। मौके पर मंडलिय सहायक मंत्री राजीव सवंतिया, पूर्व अध्यक्ष रमेश बंसल, असीम अग्रवाल, विनोद शर्मा, विवेक लील्हा, विनोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विशाल पलसानिया, अमित अग्रवाल, शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, समृद्धि शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, भागा शाखा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोयलांचल शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नेहा मित्तल, अनुप मित्तल, प्रीति अग्रवाल, आशीष भुसानिया, निखिल खंडेलवाल, सुमित खेतान, मयंक केजरीवाल, यश अग्रवाल एवं चैतन्य अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मंच पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर शाखा सचिव दीपक अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नृत्यायन डांस एकेडमी के माध्यम से झरिया की बालिकाओं एवं महिलाओं को कला, आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य से जोड़ने का यह प्रयास समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *