सिंदरी(SINDRI): सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे हुई, जहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय एवं जय हिंद के गगनभेदी नारों से परिसर देशभक्तिमय वातावरण बन गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मूल भावना, न्याय, समानता और स्वतंत्रता, की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल इन मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा सिंदरी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार, सिंदरी गौशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह, सत्यजीत कुमार, समारोह के दौरान पुलिस जवानों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। सरस्वती विद्या बुद्धि के बच्चों बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई,अंत में एस डी पी ओ द्वारा बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया।वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात सुरक्षा एवं सामुदायिक पुलिसिंग पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम के अंत में मिठाईयां वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने आयोजन को अनुसाशनपूर्ण, प्रेरणादायक एवं उत्साह से भरपूर बताया।
अंत में एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देता है। यह समारोह पुलिस और जनता के बीच गहरे विश्वास और सहयोग का जीवंत प्रतीक है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

