दक्षिण भारत में बदलेगा मौसम, केरल तट के पास बने कम दबाव से बारिश और तेज हवाओं के आसार…

दक्षिण भारत में बदलेगा मौसम, केरल तट के पास बने कम दबाव से बारिश और तेज हवाओं के आसार…

DESK: देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदल रहा है। उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावना जताई गई है। चेन्नई मौसम विभाग के अनुसार, केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बने कम दबाव के सिस्टम का असर आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में दिख सकता है।

मंगलवार को दक्षिणी तमिलनाडु और पश्चिमी घाट से सटे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 28 से 30 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 31 जनवरी और 1 फरवरी को इन इलाकों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस दौरान समुद्री इलाकों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, खासकर मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन सागर में। खराब समुद्री हालात को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे चेतावनी जारी करेगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *