शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां…

शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां…

उत्तर प्रदेश(UP) : उत्तर प्रदेश के रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव में शादी की खुशियां अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई थीं कि कुछ ही घंटों बाद घर में नवजात की किलकारियां गूंज उठीं। शादी के महज छह घंटे बाद दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया, जिससे परिवार से लेकर पूरा गांव सन्न रह गया। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले युवती अजीमनगर चौकी पहुंची थी और शादी की मांग की थी। इसके बाद दोनों परिवारों और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में आपसी सहमति से विवाह तय किया गया। शनिवार शाम परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई।

रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द हुआ। परिजनों ने पहले इसे थकान समझा, लेकिन दर्द बढ़ने पर महिला डॉक्टर को बुलाया गया। रविवार तड़के दुल्हन ने बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई। अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष सहमति से साथ रह रहे थे और किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल मामले पर नजर रखी जा रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *