लंदन दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी व बाबा साहेब अंबेडकर को किया नमन…

लंदन दौरे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी व बाबा साहेब अंबेडकर को किया नमन…

रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ इन दिनों लंदन दौरे पर हैं। सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन लंदन स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
बाबा साहेब अंबेडकर के आवास पर पहुंचने को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस अवसर की अपनी भावनाओं को दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी साझा किया।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *