

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के विभिन्न स्कूलों और क्लबों मे जाकर भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने तिरंगा झंडा फहराया, इसके अलावा उन्होंने भाजपा के कई पार्टी कार्यालयों मे भी जाकर झंडोत्तोलन किया, इस बिच कृषनेन्दु मुख़र्जी ने कई बच्चों को तिरंगा झंडा और मिठाइयाँ देकर सम्मानित किया, उन्होंने कहा की भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया. इसलिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा देश के तमाम बच्चे हमारे देश के आने वाले भविष्य हैं और हम अपने उस आने वाले भविष्य को देश की आजादी और देश की संविधान से जुड़ी तमाम चीजों के बारे मे अवगत करवाएंगे, इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के लिये बलिदान हो चुके हमे उन क्रांतिकारियों के बारे मे भी जनना और दूसरों को उनके बारे मे बताना होगा जो उनके बारे मे नही जानते, उन्होंने कहा देश के हर एक व्यक्ति को देश के संविधान को लेकर चलना होगा, तभी हमारा देश पूरी तरह से गणतांत्रिक तो होगा ही साथ मे उन क्रांतिकारियों की बलिदानी के लिये एक सम्मान भी होगा.
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

