झारखंड(JHARKHAND): झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के जिलों में 30 जनवरी तक ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन दिनों (28-30 जनवरी) में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे राज्य में मौसम शुष्क रहा और कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखा गया। रांची में अधिकतम तापमान 26.1°C और न्यूनतम 13.4°C रिकॉर्ड किया गया।
राजधानी रांची का अगले चार दिनों का अनुमानित तापमान:
26 जनवरी: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 13°C
27 जनवरी: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 13°C
28 जनवरी: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 13°C
29 जनवरी: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 12°C
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस अवधि में राज्यभर में ठंड का असर कम रहेगा और आमजन को थोड़ी राहत मिल सकती है।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

